Move to Jagran APP

आदेश गुप्ता ने की पूर्वी निगम में डी-सीलिंग की शुरुआत

सुप्रीम कोर्ट ने भी माना था कि कमेटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कुछ संपत्तियों को सील किया। इसके बाद पूर्वी निगम ने उन सभी संपत्तियों को डी-सील करने का फैसला किया था। आदेश गुप्ता ने इसी की शुरुआत की है।

By Edited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 01:16 PM (IST)
आदेश गुप्ता ने की पूर्वी निगम में डी-सीलिंग की शुरुआत
मॉनिटरिंग कमेटी का कार्य था कि वह सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोके

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से रिहायशी इलाकों में सील गई संपत्तियों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को डी-सील करने की शुरुआत कर दी। आनंद विहार वार्ड के ऋषभ विहार में उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ संपत्तियों की सील भी खोली। आदेश गुप्ता ने कहा कि पूर्वी निगम क्षेत्र में दीपावली से पहले उन सभी संपत्तियों की सील खोल दी जाएगी, जिन पर मॉनिटरिंग कमेटी ने गलत तरीके से कार्रवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे माना था कि कमेटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कुछ संपत्तियों को सील किया। इसके बाद पूर्वी निगम ने उन सभी संपत्तियों को डी-सील करने का फैसला किया था। आदेश गुप्ता ने इसी की शुरुआत की है। इस संबंध में यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय पार्षद गुंजन गुप्ता ने की। इसे संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि मॉनिटरिंग कमेटी ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए संपत्तियों को सील किया था।

loksabha election banner

गौरतलब हो कि पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के साथ मिलकर भाजपा नेताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिसके कारण कोर्ट ने उन्हें समन भी किया था। मॉनिटरिंग कमेटी का कार्य था कि वह सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और अतिक्रमण को रोके। लेकिन उन्होंने रिहायशी इलाकों में कार्रवाई की। इसकी वजह से लोग परेशान हो गए। जब कार्रवाई हो रही थी, तब आम आदमी पार्टी खड़े होकर तमाशा देख रही थे और सी¨लग को सही बता रही थी। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में दिवाली से पहले तीन हजार संपत्तियों को डी-सील किया जा रहा है।

मंगलवार को शाहदरा दक्षिणी जोन में लगभग 559 संपत्तियों को डी-सील करने की शुरुआत हुई। इसके बाद शाहदरा उत्तरी जोन की 200 से ज्यादा संपत्तियों को डी-सील किया जाएगा। आदेश गुप्ता ने कार्यक्रम के बाद सड़क के किनारे मिट्टी के दीये बेच रहे दुकानदारों से खरीदारी भी की। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली में स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदें। इस कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल ¨सह, उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा, पूर्व महापौर बिपिन बिहारी ¨सह, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप कपूर, जोन चेयरमैन भावना मलिक, पार्षद रोमेश गुप्ता, बबीता खन्ना, इंद्र झा, शशि चांदना, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय गोयल, अपर्णा गोयल, कंचन महेश्वरी, महामंत्री दीपक गाबा आदि मौजूद रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.