Move to Jagran APP

क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके मूल देश भेजने की हो रही कार्रवाई-संतोष कुमार मीणा

उत्तम नगर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी देशों के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपितों में से एक महिला व एक पुरुष नाइजीरियाई तथा एक अन्य पुरुष सूडान का है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 05:55 PM (IST)
क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को उनके मूल देश भेजने की हो रही कार्रवाई-संतोष कुमार मीणा
पुलिस ने तीनों आरोपितो को उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी देशों के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपितों में से एक महिला व एक पुरुष नाइजीरियाई तथा एक अन्य पुरुष सूडान का है। सूडान के नागरिक के क्षेत्र में अवैध रूप से होने का यह पहला मामला है। पुलिस ने तीनों आरोपितो को उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि अफ्रीकी देशों से अधिक पैसा कमाने की चाह में बड़ी संख्या में वहां के लोग भारत का रुख करते हैं। दिल्ली में उत्तम नगर इलाके में इनकी काफी तादाद है। इनमें ऐसे लोग भी हैं जिनके पास दस्तावेज के नाम पर या तो फर्जी वीजा होता है या फिर ऐसा वीजा होता है जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी होती है।

ऐसे कई लोगों की नशीले पदार्थ की तस्करी के मामलों में संलिप्तता की बात भी सामने आई है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई का रही है। जनवरी महीने में इलाके में अवैध रूप से रह रहे 20 विदेशी नागरिकों को पुलिस उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।  

इस क्रम में 19 जनवरी को उत्तम नगर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी तीनों आरोपितों के बारे में पुलिस को पता चला। जब पुलिसकर्मियों ने इनसे दस्तावेज दिखाने को कहा कि तो ये दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। इनकी पहचान नाइजीरियाई के नागरिक इकेचोकु, फवाज व आगेचुकू के रूप में हुई। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.