Move to Jagran APP

Delhi Buildings Collapse: उत्तरी दिल्ली निगम क्षेत्र में करीब 700 खतरनाक इमारतों की पहचान

Delhi Buildings Collapse पूरी उत्तरी निगम क्षेत्र में 699 खतरनाक व जर्जर इमारते हैं। जबकि 444 इमारतों को खतरनाक पाए जाने पर निगम ने मरम्मत के निर्देश दिए हैं। मल्कागंज वार्ड में 20 संपत्तियां खतरनाक है। इतना ही नहीं उसी रोड पर अन्य नौ संपत्तियां खतरनाक हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 09:33 PM (IST)
निगम ने की है 699 खतरनाक इमारतों की पहचान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुरानी सब्जी मंडी इलाके में गिरी इमारत को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने भवन विभाग से सात दिन में विस्तृत जांच रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं जिन इमारतों को निगम ने जर्जर घोषित किया है अगले 48 घंटे में उनका फिर से सर्वे किया जाएगा। जो इमारते खतरनाक पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें खाली कराया जाएगा।

loksabha election banner

निगम ने अपने जारी बयान में बताया है कि सोमवार सुबह 11 बजे पुरानी सब्जी इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद राहत एवं बचाव के लिए तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। आगे की जांच में पता चला है कि इमारत 50-60 साल पुरानी है। जो कि चार मंजिल तक बनी हुई थी।

भूतल पर इमारत में एक दुकान थी। जबकि ऊपर की मंजिल खाली थी। निगम के अनुसार इमारत में अवैध निर्माण की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि निगम सिविल लाइंस जोन में 89 संपत्तियां खतरनाक पाई गई हैं। जिस मल्कागंज वार्ड में यह घटना हुई हैं उसमें 20 संपत्तियां खतरनाक है। इतना ही नहीं उसी रोड पर अन्य नौ संपत्तियां खतरनाक हैं। जबकि पूरी उत्तरी निगम क्षेत्र में 699 खतरनाक व जर्जर इमारते हैं। जबकि 444 इमारतों को खतरनाक पाए जाने पर निगम ने मरम्मत के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.