Move to Jagran APP

आप कार्यकर्ताओं ने मेरी अनुपस्थिति में किया घर पर हमलाः आदेश गुप्ता

भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटाले उजागर होने से आप नेता बौखला गए हैं। बौखलाहट में प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला किया गया है। इससे पूर्व भी 11 जुलाई को हमला किया गया था। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 10:04 PM (IST)
आप कार्यकर्ताओं ने मेरी अनुपस्थिति में किया घर पर हमलाः आदेश गुप्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र ने पटेल नगर थाना में दी शिकायत

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार शाम पटेल नगर स्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निवास के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की। गुप्ता ने आप कार्यकर्ताओं पर उनकी अनुपस्थिति में घर पर हमला करने और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके पुत्र रजत गुप्ता ने पटेल नगर थाने में इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दाम के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने हमला करने के आरोप को बेबुनियाद बताया।

loksabha election banner

भाजपा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटाले उजागर होने से आप नेता बौखला गए हैं। बौखलाहट में प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला किया गया है। इससे पूर्व भी 11 जुलाई को हमला किया गया था। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राजनीति में विरोधियों के साथ मारपीट करने की नई परंपरा मुख्यमंत्री केजरीवाल की देन है। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।

हमला करने वालों में आप के झारखंड व गोवा के सह प्रभारी अंकुश नारंग और उनके समर्थक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार के घोटाले से दिल्ली की जनता त्रस्त है। अपनी कमियों पर पर्दा डालने और अपने मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के बचाव में विपक्षी दलों के नेताओं पर हमला किया जा रहा है। भाजपा की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विधायक राजकुमार आनंद ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से लोगों में केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ भारी रोष है। उनके क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने रोष जताने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर सामने प्रदर्शन किया है। भाजपा हमला करने का बेबुनियाद आरोप लगा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.