Move to Jagran APP

AAP विधायक ने कहा - 'भाजपा शासित राज्यों में शराब पीने की उम्र 25 करे, तो हम 30 कर देंगे'

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता चाहे तो पूरे देश के अंदर शराब खरीदने और सेवन की उम्र 25 वर्ष करने का केंद्र सरकार से कानून बनवा दें। इससे पूरे देश में उम्र सीमा समान हो जाएगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 09:38 AM (IST)
AAP विधायक ने कहा - 'भाजपा शासित राज्यों में शराब पीने की उम्र 25 करे, तो हम 30 कर देंगे'
AAP के प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। देश की राजधानी दिल्ली में शराब खरीदने व पीने की घटाई गई उम्र सीमा पर राजनीतिक खींचतान जारी है। भारतीय जनता पार्टी इस फैसले के खिलाफ दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार पर लगातार हमले कर रही है, वहीं AAP के प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भाजपा शासित राज्यों में शराब खरीदने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष करा दें, तो वे दिल्ली में इसे 30 वर्ष करा देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित ज्यादातर राज्यों में शराब खरीदने की उम्र 18 से 21 वर्ष है, लिहाजा दिल्ली सरकार के फैसले पर भाजपा का विरोध गलत है।

loksabha election banner

विधायक सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के फैसले से भारतीय जनता पार्टी इसलिए परेशान है क्योंकि यहां अब तक वे इसकी आड़ में राजस्व की चोरी और कालाबाजारी करते थे  और अब ऐसा नहीं हो पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब रेस्टोरेंट या बार में 21 वर्ष के युवा दिखाई देते हैं, तो पुलिस और दूसरे विभाग छापेमारी कर पैसा वसूलते हैं। यह पैसा भाजपा में ऊपर तक जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चाहे तो पूरे देश के अंदर शराब खरीदने और सेवन की उम्र 25 वर्ष करने का केंद्र सरकार से कानून बनवा दें। इससे पूरे देश में उम्र सीमा समान हो जाएगी।

देश के अलग-अलग राज्यों में शराब खरीदने व सेवन करने की उम्र सीमा

  •  गोवा 18 वर्ष
  • हिमाचल प्रदेश 18 वर्ष
  • जम्मू-कश्मीर 18 वर्ष
  • कर्नाटक 18 वर्ष
  • लद्दाख 18 वर्ष
  • राजस्थान 18 वर्ष
  • सिक्किम 18 वर्ष
  • आंध्र प्रदेश 18 वर्ष
  • पुडुचेरी 18 वर्ष
  • उत्तर प्रदेश 21 वर्ष
  • उत्तराखंड 21 वर्ष
  • मध्य प्रदेश 21 वर्ष
  • त्रिपुरा 21 वर्ष
  • असम 21 वर्ष
  • तेलंगाना 21 वर्ष
  • झारखंड 21 वर्ष
  • महाराष्ट्र 21 वर्ष
  • मणिपुर 21 वर्ष
  • तमिलनाडु 21 वर्ष
  • पश्चिम बंगाल 21 वर्ष
  • अंडमान-निकोबार 21 वर्ष
  • छत्तीसगढ़ 21 वर्ष
  • मेघालय 21 वर्ष
  • ओड़िशा 21 वर्ष

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.