Move to Jagran APP

राघव चड्ढा का आरोप- दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस के बीच है अंदरूनी सांठगांठ

भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस के मुखिया हैं। इसके बाद भी कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 09:56 AM (IST)
राघव चड्ढा का आरोप- दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस के बीच है अंदरूनी सांठगांठ
राघव चड्ढा का आरोप- दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस के बीच है अंदरूनी सांठगांठ

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करने पर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच दोस्ती है और दोनों राजनैतिक तौर पर एक-दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस के मुखिया हैं। इसके बाद भी कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।

loksabha election banner

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राघव चड्ढा ने कहा कि बीते दिनों दिल्ली में एक 12 साल की बालिका के साथ दरिंदगी हुई है। इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति में जो हलचल नजर आई। उसने दिल्ली की जनता के सामने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच दोस्ती है।

राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मुख्यमंत्री के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, केंद्र में बैठे जिन भाजपा नेता के अंतर्गत दिल्ली पुलिस है। उनके खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। यही नहीं कांग्रेस ने कानून व्यवस्था और निगम में टैक्स बढ़ाने के मुद्दे पर भी भाजपा का साथ दिया। ऐसे में जाहिर है कि इन दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.