Hathras Case: दुष्कर्मियों को बचाने के लिए उप्र सरकार ने दायर किया झूठा हलफनामा : संजय सिंह
Hathras Case संजय सिंह ने यह भी कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ जिस वेबसाइट का जिक्र कर रहे हैं यह वही वेबसाइट है जो लॉकडाउन के दौरान अमेरिका के अश्वेत लोगों के आंदोलन के लिए बनाई गई थी। सरकार ने अपने शपथपत्र में वेबसाइट के पेज का जिक्र किया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Hathras Case: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (AAP leader Sanay singh) ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार दुष्कर्मियों को शह दे रही है। इतना ही नहीं, संजय सिंह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने हाथरस मामले में दुष्कर्मियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में झूठा हलफनामा दाखिल किया है।
वहीं, संजय सिंह ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस वेबसाइट का जिक्र कर रहे हैं, यह वही वेबसाइट है, जो लॉकडाउन के दौरान अमेरिका के अश्वेत लोगों के आंदोलन के लिए बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपने शपथ पत्र में वेबसाइट के पेज का जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवधी, भोजपुरी, हिंदी और ब्रज भाषा बोली जाती है, जबकि वह वेबसाइट अंग्रेजी में बनाई गई है। योगी आदित्यनाथ को यह बताना चाहिए है कि इस वेबसाइट और हाथरस मामले में क्या संबंध है? पत्रकार वार्ता के दौरान संजय सिंह ने देश के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि इस शपथपत्र का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो