Farmer Protests : किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही केंद्र सरकार : संजय सिंह
Farmer Protests संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ कहने के लिए 130 करोड़ लोगों की सरकार है असल में यह पूंजीपतियों की गुलाम सरकार है। जब तक ये पूंजीपति कुछ नहीं कहेंगे तब तक सरकार करोड़ों किसानों की मांग नहीं सुनेगी।
नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Farmer Protests : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि देश के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित होकर अपनी जान दे रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार उनके साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार कर रही है। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और लाठियों से पीटा जा रहा है। किसानों को अपमानित करने के लिए उन्हें पाकिस्तानी और चीन से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने संकल्प लिया है कि 'AAP' का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है और संसद से सड़क तक काले कानूनों का विरोध करेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ कहने के लिए 130 करोड़ लोगों की सरकार है, असल में यह पूंजीपतियों की गुलाम सरकार है। जब तक ये पूंजीपति कुछ नहीं कहेंगे, तब तक सरकार करोड़ों किसानों की मांग नहीं सुनेगी। मोदी सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले और यह काला कानून वापस ले। अगर किसानों का आक्रोश फूटेगा तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अब यूपी और उत्तराखंड के किसान भी दे रहे अपनी शहादत सिंह ने कहा कि इस देश के अन्नदाता के ऊपर दो दिन पहले मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने आंसू गैस के गोले बरसाए।
संजय सिंह ने कहा कि किसानों के ऊपर मिर्ची पाउडर के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी दुश्मन देश के नागरिकों के साथ युद्ध लड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक जनरल डायर का शासन आ चुका है। जिस तरह से जनरल डायर ने गोलियां चलवा कर पंजाब के हमारे भाइयों की जान ली थी, उसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अब भी कह रहा हूं कि किसानों के ऊपर पीड़ा, तकलीफ और कष्ट का पहाड़ खड़ा हो चुका है। किसानों के धैर्य का बांध टूट रहा है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो