Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता कर दो राज्‍यों में मुख्यमंत्री बदलने पर भाजपा पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राघव चड्ढा ने उत्तराखंड और गुजरात में मुख्यमंत्री बदले जाने पर भाजपा पर साधा निशाना। कांग्रेस को भी बताया एक अप्रभावी और असफल विपक्ष। कांग्रेस के पास भाजपा की राजनीतिक सत्ता पलटने की क्षमता नहीं है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 11:26 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने  प्रेसवार्ता कर दो राज्‍यों में मुख्यमंत्री बदलने पर भाजपा पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राघव चड्ढा

नई दिल्‍ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने उत्तराखंड और गुजरात में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। चड्ढा ने कहा है कि भाजपा समझ ले कि मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदलने से लोगों का उसके प्रति गुस्सा और आक्रोश नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विपक्ष से चुनौती मिलने पर भाजपा सीएम बदलने के लिए मजबूर हुई है। अब बीजेपी के सामने कांग्रेस नहीं विपक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी से चुनौती है।

loksabha election banner

राघव चड्ढा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अप्रभावी और असफल विपक्ष साबित हुई है। जिसे आम आदमी पार्टी ने सफलतापूर्वक राजनीति में साइड कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच म्यूजिकल चेयर का खेल भी आप के आने से खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा की राजनीतिक सत्ता पलटने की क्षमता नहीं है।

उत्तराखंड और गुजरात दोनों राज्यों में ना भाजपा ने मजबूत सरकार दी और ना ही कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जितने लोग वोट नहीं देना चाहते हैं, उससे भी ज्यादा लोग कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते हैं। अब आप ही एकमात्र उम्मीद है। दोनों राज्यों में ऐसे लोग जो ना तो भाजपा को वोट देना चाहते हैं और ना कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं। वे आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात को भाजपा की राजनीतिक प्रयोगशाला और गढ़ कहा जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह दोनों गुजरात सूबे से आते हैं। यहां भाजपा अब आप से डर गई है। गुजरात में अचानक मुख्यमंत्री बदलना भाजपा की मजबूरी है और आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.