Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा दोनों को दिया झटका, पार्टी से जुड़े दो नेता

आम आदमी पाटी के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पांडेय ने सोमवार को कांग्रेस नेता कमल गौर और भाजपा नेता गौरव शर्मा आदि को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:00 AM (IST)
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा दोनों को दिया झटका, पार्टी से जुड़े दो नेता
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा दोनों को दिया झटका, पार्टी से जुड़े दो नेता

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi Municipal Corporation Election 2022) की तैयारी में जुटी  आम आदमी पार्टी का विस्तार का अभियान जारी है। इसी क्रम में आम आदमी पाटी के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पांडेय ने सोमवार को कांग्रेस नेता कमल गौर और भाजपा नेता गौरव शर्मा आदि को पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद थे।

loksabha election banner

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि कमल गौर पूर्वी दिल्ली यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य पदों पर रहे हैं। उनके साथ टीएन मिश्रा, रमा शंकर पांडेय आदि भी आप में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे सदस्य गौरव शर्मा हैं। वह भाजपा के गांधी नगर से वार्ड महांमंत्री रहे हैं। उनके साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय जैन, महिला मोर्चा मंत्री रश्मि मेहता, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अख्तियार अहमद, मनोज शर्मा, चमन गुप्ता और संजय गेरा भी आप में शामिल हो गए। गौरव शर्मा ने कहा कि मेरे लिए आप नया परिवार नया नहीं है, क्योंकि मैं पहले भी 8-10 साल यहां काम कर चुका हूं। लेकिन कुछ कारणों से मैं रास्ता भटक गया और भाजपा में शामिल हो गया। वहां जाकर मुझे महसूस हुआ कि मैं गलत रास्ते पर चल पड़ा हूं।  

बता दें कि लगातार तीन दिल्ली विधासभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में काफी पहले से ही जुट गई है। अरविंद केजरीवाल को पूरी उम्मीद है कि विधानसभा की तरह आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता हासिल करेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने ऐताहासिक प्रदर्शन करते हुए 70  में से 62 सीटें हासिल की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.