Move to Jagran APP

देश की नामी आइटी कंपनी में कार्यरत महिला से कनॉट प्लेस में लूट, गिरने से कंधे में फ्रैक्चर

बाइक सवार दो बदमाशों ने कनॉट प्लेस के जनपथ रोड पर पिस्टल की नोंक पर पति-पत्नी से बदमाशों ने लूटपाट की। वहीं लूटपाट के दौरान स्कूटी से गिरने के चलते महिला को चोट आई है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 10:45 AM (IST)
देश की नामी आइटी कंपनी में कार्यरत महिला से कनॉट प्लेस में लूट, गिरने से कंधे में फ्रैक्चर
देश की नामी आइटी कंपनी में कार्यरत महिला से कनॉट प्लेस में लूट, गिरने से कंधे में फ्रैक्चर

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में पिस्टल की नोट पर पति-पत्नी से लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बदमाशों ने कनॉट प्लेस के जनपथ रोड पर पिस्टल की नोंक पर पति-पत्नी से बदमाशों ने लूटपाट की। वहीं, लूटपाट के दौरान स्कूटी से गिरने के चलते महिला को चोट आई है। उसके कंधे के पास फ्रैक्चर हुआ है। लूट की यह वारदात शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के आसपास हुई।

loksabha election banner

घटना के बाद महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर है और बदमाशों की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी wipro में कार्यरत है। घटना के दौरान बदमाश सफेद रंग की बाइक पर सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.