Move to Jagran APP

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक शख्स ने काटा अपना हाथ, मचा हड़कंप

सुप्रीम कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने अपना हाथ काट लिया जिससे वहां पर हड़कंप मच गया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:20 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 11:26 AM (IST)
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक शख्स ने काटा अपना हाथ, मचा हड़कंप
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक शख्स ने काटा अपना हाथ, मचा हड़कंप
नई दिल्ली, जेएनएन। सुप्रीम कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने अपना हाथ काट लिया, जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। शख्स ने इस तरह की हरकत क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 50 साल की उम्र के लगने वाले इस शख्स ने शुक्रवार सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में अचानक ही अपने हाथ को काट लिया।

loksabha election banner

इसके तुरंत बाद हाथ से खून बहता देखकर  आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा, इसके बाद खून रोकने के लिए उसके हाथ पर रुमाल बांधा। 

ऐसा करने वाले शख्स का नाम क्या है? इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.