Move to Jagran APP

Delhi Crime News: बहन से छेड़छाड़ करने से मना किया तो भाई को मार दिया चाकू, AIIMS में भर्ती किशोर की हालत गंभीर

कालकाजी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े 3-4 लड़कों ने एक 17 वर्षीय लड़के को चाकू से गोद दिया। आरोपित लड़के की बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उन्होंने किशोर पर चाकूओं से हमला कर दिया। वारदात कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय के सामने हुई है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 10:10 AM (IST)
Delhi Crime News: बहन से छेड़छाड़ करने से मना किया तो भाई को मार दिया चाकू, AIIMS में भर्ती किशोर की हालत गंभीर
चाकू से घायल पीड़ित किशोर एम्स के आईसीयू में भर्ती है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण दिल्ली इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में भर्ती किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। जागरण संवाददाता से मुताबिक, कालकाजी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े 3-4 लड़कों ने एक 17 वर्षीय लड़के को चाकू से गोद दिया। आरोपित लड़के की बहन से छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उन्होंने किशोर पर चाकूओं से हमला कर दिया। वारदात कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय के सामने हुई है। हैरानी की बात है कि यह घटना हुई तो वहां पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। जब लड़कों ने किशोर को चाकू मार दिया, तो लोग आगे गए और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

loksabha election banner

वहीं, चाकू से घायल पीड़ित किशोर एम्स के आईसीयू में भर्ती है। पीड़िता के बड़े भाई ने बताया कि शुक्रवार को 12वीं में पढ़ने वाली उसकी बहन कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। तभी आरोपित उससे छेड़छाड़ करने लगे। इतने में उसे लेने उसका छोटा भाई आ गया। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपितों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.