Move to Jagran APP

दिल्ली में दरिंदगी : 80 साल के बुजुर्ग ने 8 वर्ष की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 08:11 AM (IST)
दिल्ली में दरिंदगी : 80 साल के बुजुर्ग ने 8 वर्ष की मासूम के साथ किया दुष्कर्म
दिल्ली में दरिंदगी : 80 साल के बुजुर्ग ने 8 वर्ष की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंडावली इलाके में एक आठ साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 80 साल के बुजुर्ग मकान मालिक पर लगा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार मंडावली में किराये पर रहता है। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मकान मालिक नीचे के मंजिल पर रहता है। आरोप है कि करीब एक हफ्ते पहले मकान मालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से बच्ची सहम गई। लेकिन इस घटना से वह उदास रहने लगी। बृहस्पतिवार को जब मां ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने हिम्मत कर आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून की जरूरत: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि देश में बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं चिंता की बात है। इसके मद्देनजर एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जो घटना हुईं, उससे आज पूरे देश में एक गुस्से का माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा, दिल्ली में पिछले 11 दिन से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहंिदू दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रही हैं। मैंने भी कल संसद के पटल पर सख्त कानून की मांग करते हुए अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि आधी आबादी कही जाने वाली करोड़ों महिलाएं सरकार की ओर एक उम्मीद की नजर से देख रही हैं कि शायद सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक और सख्त कदम उठाया जाएगा। संजय सिंह ने कहा, मैं राहुल गांधी के बयान का बिल्कुल समर्थन नहीं करता हूं। राहुल गांधी इस प्रकार के बयान देकर मामले को हल्का करने की कोशिश न करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.