Move to Jagran APP

दिल्ली में 75 हफ्तों के उत्सव का आज होगा शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे आयोजित

दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरी दिल्ली में उत्सव मनाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम छह बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 10:55 AM (IST)
दिल्ली में 75 हफ्तों के उत्सव का आज होगा शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे आयोजित
कनाट प्लेस में जगह-जगह देशभक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार 75 सप्ताह तक उत्सव मनाएगी। कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को इसकी शुरुआत की जाएगी। इस उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल करेंगे। दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरी दिल्ली में उत्सव मनाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम छह बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान युफोरिया (विशेष तरह का बैंड) द्वारा लाइव कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को तिरंगामय बनाया जाएगा। खुले एरिया में पेड़ों को रोशनी, झंडों, झालरों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। इसके अलावा, तिरंगे वाला एक ऊंचा गुब्बारा भी आसमान में नजर आएगा।

loksabha election banner

देशभक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे

कनाट प्लेस में जगह-जगह देशभक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रवेश द्वारों पर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य स्टेज से आयोजन का एलईडी स्क्रीन के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

उधर, उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 सप्ताह तक चलने वाले अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करें। इसके साथ ही राजधानी के विभिन्न क्षेत्र के नागरिकों को चिह्न्ति कर इस कार्यक्रम में शामिल करें और कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को राज्य स्तरीय कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की आजादी अहम भूमिका निभाने वाले किसी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी को भरपूर स्थान दें, ताकि लोगों में उनका नाम लोकप्रिय हो सके। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित दिल्ली के स्थलों के बारे में पता किया जाए और लोगों को इसकी जानकारी दी जाए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के परवाने शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर आदि के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस उत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी भी उनके द्वारा किए गए योगदान, संघर्ष और स्वतंत्रता के महत्व को समझ सकेगी। इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। आइए हम सब मिलकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाएं, प्रभु श्रीराम के रामराज की अवधारणा को सार्थक करता हुआ भारत बनाएं। अपने महान भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.