Move to Jagran APP

दिल्ली में 91.45 फीसद हुआ टीकाकरण, 81 केंद्रों पर 7408 स्वस्थ्य कर्मियों ने लगवाए टीके

दिल्ली में 81 केंद्रों पर 8100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके तहत 75 केंद्रों पर 7500 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका दिया जाना था। जबकि 6623 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविशील्ड टीका लिया। इनमें से 12 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 06:43 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:11 AM (IST)
दिल्ली में 91.45 फीसद हुआ टीकाकरण, 81 केंद्रों पर 7408 स्वस्थ्य कर्मियों ने लगवाए टीके
81 केंद्रों पर 6990 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में कोरोना के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से सोमवार को भी दिल्ली में निर्धारित लक्ष्य से 91.45 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाए। शाहदरा जिले में सबसे अधिक 100.66 फीसद टीकाकरण हुआ। खास बात यह है कि 81 में से 33 अस्पतालों के टीकाकरण केंद्र में 100 या उससे ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लिया। यही वजह है कि 81 केंद्रों पर 7408 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। जिसमें से सिर्फ 14 लोगों में मामूली दुष्प्रभाव देखे गए। इनमें से किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। थोड़ी देर अस्पताल में निगरानी में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

loksabha election banner

दिल्ली में 81 केंद्रों पर 8100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके तहत 75 केंद्रों पर 7500 कर्मचारियों को कोविशील्ड टीका दिया जाना था। जबकि 7001 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविशील्ड टीका लिया। इनमें से 13 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। टीकाकरण के दौरान 13 अस्पतालों में 100 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लिया।

सबसे अधिक रोहिणी स्थिति अंबेडकर अस्पताल में 140 व जनकपुरी स्थिति माता चानन देवी अस्पताल में भी 140 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। हालांकि प्रत्येक केंद्र पर एक दिन में 100 कर्मचारियों को ही टीका लगाने का लक्ष्य है। लेकिन अधिक कर्मचारियों द्वारा टीका लेने की पहुंचने के कारण जिला कोल्ड स्टोरेज से अतिरिक्त टीका मंगाकर उन सभी को टीका लगाया गया। वहीं छह अस्पतालों में 600 कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका देने का लक्ष्य था। इसके तहत 407 कर्मचारियों ने टीका लिया। इनमें से सिर्फ एक कर्मचारी को हल्का दुष्प्रभाव हुआ। दिल्ली में अब तक 33,170 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लग चुका है।

जिलेवार टीकाकरण केंद्रों की स्थिति

जिला -             केंद्र- टीकाकरण- फीसद में

मध्य दिल्ली           9    803             89.22

पूर्वी दिल्ली             5    409             81.80

नई दिल्ली             7    609            87.00

उत्तरी दिल्ली             4    285             71.25

उत्तर पूर्वी दिल्ली         2        197          98.50

उत्तर पश्चिमी दिल्ली      11         1055         95.90

शाहदरा                       6            604            100.66

दक्षिणी दिल्ली                9           866               96.22

दक्षिण पूवी दिल्ली           8           779            97.37

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली       9               804            89.33

पश्चिमी दिल्ली                11              997              90.63

जिलेवार हल्के दुष्प्रभाव की स्थिति

जिला                         दुष्प्रभाव

मध्य दिल्ली             2

पूर्वी दिल्ली             4

नई दिल्ली             2

उत्तरी दिल्ली             1

उत्तर पूर्वी दिल्ली             0

उत्तर पश्चिमी दिल्ली        0

शाहदरा                         2

दक्षिणी दिल्ली 2

दक्षिण पूर्वी दिल्ली            0

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली 0

पश्चिमी दिल्ली             1

कुल---                         14

दिल्ली में कोरोना के टीकाकरण का आंकड़ा

तारीख लक्ष्‍य- टीकेे लगे- फीसद

16 जनवरी 8117 4319 53.20

18 जनवरी 8136 3598 44.22

19 जनवरी 10,125 4936 48.75

21 जनवरी 8100 5942 73.35

23 जनवरी 8100 6967 86.01

25 जनवरी 8100 7408 91.45

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.