CAA Protest: दरियागंज हिंसा मामले में 6 आरोपितों ने तीस हजारी कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दरियागंज हिंसा मामले में 15 आरोपितों में से छह ने तीस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।
नई दिल्ली, एएनआइ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दरियागंज हिंसा मामले में 15 आरोपितों में से छह ने तीस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। ट्रायल कोर्ट ने इन सभी की जमानत याचिका नामंजूर कर दी थी। इन आरोपितों को 20 दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान दरियागंज में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपितों की अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 28 दिसंबर को होगी। यानी 28 दिसंबर तक इन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान दरियागंज में तोड़फोड़ व आगजनी करने के आरोपितों की जमानत अर्जी को तीस हजारी अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया था। 15 आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब जमानत अर्जी खारिज करते हुए न्यायिक हिरासत दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। जबकि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की जमानत अर्जी शनिवार को ही खारिज कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने की थी तोड़फोड़
शुक्रवार को दरियागंज में देर शाम तक हुए बवाल के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद, दानिश मलिक, फुरकान, अशफाक, आतिफ, हैदर, दानिश और शमशेर सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। 15 आरोपितों को दरियागंज थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया था, जबकि चंद्रशेखर को क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया। बता दें कि दरियागंज में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया था।
Fire in Delhi: दिल्ली के नरेला में दो कंपनियों में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली में आग से हो रहे हादसों की ये है बड़ी वजह, कार्रवाई के नाम पर होती है सिर्फ खानापूर्ति