Move to Jagran APP

भाजपा के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे दिल्ली के 32 पूर्व अभियंता, आदेश गुप्ता ने कराया पार्टी में शामिल

Delhi Politics दिल्ली सरकार दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) से सेवानिवृत्त हुए 32 अभियंता भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 12:28 PM (IST)
भाजपा के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे दिल्ली के 32 पूर्व अभियंता, आदेश गुप्ता ने कराया पार्टी में शामिल
भाजपा के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे 32 पूर्व अभियंता

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) से सेवानिवृत्त हुए 32 अभियंता भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक साथ इतनी संख्या में सेवानिवृत्त अभियंताओं ने किसी पार्टी में शामिल होकर जनसेवा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में सीमित संसाधनों के बाद भी जिस तरह काम करते हुए देश के विकास को गति दी है, उससे प्रभावित होकर अनेक क्षेत्रों से सेवानिवृत्त अधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे लोगों के राजनीति में आने से समाज को सही दिशा देने में मदद मिलती है।

loksabha election banner

डीडीए इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष परम यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी में पहली बार अभियंता प्रकोष्ठ बनेगा। अभियंताओं के भाजपा में शामिल होने से उनके अनुभव का लाभ पार्टी व दिल्ली के लोगों को मिलेगा। भाजपा में शामिल होने वालों में दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता ईश कुमार, नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता आरके भट्टाचार्य, डीडीए के पूर्व मुख्य अभियंता जेडी अहूजा और आरजी गुप्ता तथा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य अभियंता विजय पाल सिंह शामिल हैं।

यमुना किनारे तीन किमी लंबे रिवर फ्रंट का काम शुरू

उधर, साबरमती नदी की तर्ज पर उत्तर पूर्वी जिले में यमुना किनारे रिवर फ्रंट बनाने का कार्य दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को पुराना उस्मानपुर की तरफ से शुरू कर दिया। पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने रिवर फ्रंट के कार्य का शुभारंभ किया। शास्त्री पार्क जीटी रोड से वजीराबाद बैराज से बीच करीब तीन किलोमीटर हिस्से में इसे विकसित किया जाएगा। इसकी चौड़ाई करीब 300 मीटर होगी। इसके तहत 11 झीलें, पार्क, साइकिल ट्रैक, पैदल पथ, बगीचा, बैठने के स्थान समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसमें से फिलहाल 24 करोड़ रुपये के कार्यों का टेंडर कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.