Move to Jagran APP

Delhi Girl Assault Case: दिल्ली में 3 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, वार्ड ब्वॉय ने सरकारी अस्पताल में किया दुष्कर्म

दक्षिण दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में संविदा पर तैनात वार्ड ब्वॉय ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने परेशानी की शिकायत अपनी मां से की।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 07:56 AM (IST)
Delhi Girl Assault Case: दिल्ली में 3 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, वार्ड ब्वॉय ने सरकारी अस्पताल में किया दुष्कर्म
दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी, बच्ची बनी दुष्कर्म का शिकार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सरकारी अस्पताल में भर्ती एक 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जागरण संवाददाता के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में संविदा पर तैनात वार्ड ब्वॉय ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने परेशानी की शिकायत अपनी मां से की। वहीं, बच्ची की मां की शिकायत पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि ओखला इलाके में रहने वाली महिला की रविवार रात तबीयत खराब हो गई थी। वह तीन वर्षीय बच्ची को साथ लेकर अस्पताल पहुंची। उसे आपातकालीन विभाग में इलाज कराने के लिए जाना था।

बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए महिला ने बच्ची को बाहर ही कुर्सी पर बैठा दिया। वहां बच्ची को अकेला देखकर वार्ड ब्वॉय अमरनाथ उसे साथ ले गया और अस्पताल में ही दुष्कर्म किया। इधर, महिला ने बच्ची की तलाश शुरू की तो वह दूसरे विभाग में खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची को तुरंत भर्ती किया गया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में अमरनाथ बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। इसके बाद उसे अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

निर्भया के बाद ज्यादा नहीं बदली दिल्ली

निर्भया कांड को हुए तकरीबन 8 साल बीच चुके हैं। इसके बाद सख्त कानून भी बनाए गए, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हुए। कुछ महीने पहले पश्चिमी दिल्ली के एक इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई थी। इसके बाद बच्ची पर सिलाई मशीन से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.