Move to Jagran APP

Nirbhaya Case: विनय की कॉलोनी में पसरा सन्नाटा, पिता ने कहा माफ कर दें निर्भया की मां

Nirbhaya Case विनय के पिता ने कहा कि मैं मीडिया के जरिए निर्भया के माता-पिता और राष्ट्रपति से विनय को माफ करने की गुहार करता हूं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 05:15 AM (IST)
Nirbhaya Case: विनय की कॉलोनी में पसरा सन्नाटा, पिता ने कहा माफ कर दें निर्भया की मां
Nirbhaya Case: विनय की कॉलोनी में पसरा सन्नाटा, पिता ने कहा माफ कर दें निर्भया की मां

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। निर्भया मामले में सभी दोषियों को फांसी की सजा के ऐलान के बाद दोषी विनय के आरके पुरम सेक्टर 4 के रविदास कैंप स्थित घर व कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया। घर पर स्वजन और रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। विनय की मां और पिता बेहद तनाव में दिखे। उन्होंने एक बार फिर मीडिया के माध्यम से निर्भया के अभिभावकों और राष्ट्रपति से विनय को माफ करने की अपील की है।

prime article banner

कॉलोनी के लोगों ने मीडियाकर्मियों से बात करने से इन्कार कर दिया। वहीं विनय के पिता ने कहा कि मैं मीडिया के जरिए निर्भया के माता-पिता और राष्ट्रपति से विनय को माफ करने की गुहार करता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि उसे फांसी की जगह आजीवन कैद की सजा दे दी जाए।

वर्षों बाद दामिनी चौक को मिला सुकून

सवा सात साल बाद दुष्कर्मियों व हत्यारों को फांसी के बाद जंतर-मंतर के दामिनी चौक को जरूर सुकून मिला। यह चौक 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के इंसाफ की मांग को लेकर वर्षों तक गमजदा रहा।

दिसंबर के सर्द दिनों व रातों में रोजाना हजारों की संख्या में न्याय मांगने लोग यहां आते थे। एक पेड़ के नीचे मोमबत्ती जलाकर पीड़िता की आत्मा की शांति व न्याय की कामना लेकर न जाने लोग कहां-कहां से आते। उस युवती का संघर्ष कई पीड़ित युवतियों को हिम्मत दे रहा था। कई पीड़िता भी यहां आकर बैठने लगी थी। हालांकि, कोर्ट के एक आदेश के बाद जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन पर रोक लग गई।

LIVE 2012 Nirbhaya Case Hanging: मेडिकल जांच में फिट पाए गए निर्भया के दोषी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.