Move to Jagran APP

Delhi Election Result: राजेश पर भारी पड़े दुर्गेश, कांग्रेस सहित 12 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

Delhi Election Result भाजपा के अलावा कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। स्थिति यह रही प्रेमलता के अलावा बचे हुए 11 प्रत्याशियों को कुल 553 वोट मिले यानी ज्यादातर प्रत्याशी सौ का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:59 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 09:05 AM (IST)
Delhi Election Result: राजेश पर भारी पड़े दुर्गेश, कांग्रेस सहित 12 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
Delhi Election Result: राजेश पर भारी पड़े दुर्गेश, कांग्रेस सहित 12 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश भाटिया को हराकर बाजी मारी। यह सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता 2,014 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं। इस उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इसमें छह विभिन्न दलों से थे जबकि आठ निर्दलीय थे।

हैरत की बात यह है कि राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। स्थिति यह रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता के अलावा बचे हुए 11 प्रत्याशियों को कुल 553 वोट मिले, यानी ज्यादातर प्रत्याशी सौ का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 546 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। 223 मत पोस्टल बैलेट से डाले गए थे। इसमें 79 मत आप को और 123 मत भाजपा को मिले।

मतगणना केंद्र के बाहर आप ने लगाए जय श्री राम के नारे

पहले ही चरण से आप प्रत्याशी के आगे होने से पूसा स्थित मतगणना केंद्र पर आप कार्यकर्ता जुटने लगे थे। इसके साथ ही उन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया। जीत की सूचना मिलते ही ढोल की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे और दुर्गेश पाठक को कंधे पर उठा लिया। इसके साथ ही मिठाई भी बांटी।

उधर, उपचुनाव में दुर्गेश पाठक की जीत पर उनके गांव शिकोहरा में जश्न मनाया गया। यहां बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते हुए ग्रामीणों ने मिठाई का वितरण किया। शिकोहरा निवासी मथुरा पाठक के बेटे दुर्गेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। छठवीं से आठवीं तक की पढ़ाई उन्होंने बखिरा से की। इसके बाद की शिक्षा के लिए वह इलाहाबाद चले गए थे।

मैं, जब प्रचार के लिए लोगों के पास जाता था तो लोग बिजली और पानी से लेकर सीवर तक की समस्या बताते थे। कहते थे तीन-तीन दिन से पानी नहीं है। बावजूद इसके मतदाताओं का यह रुझान। अब इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। जनता सर्वोपरि है, जनता का फैसला स्वीकार है। -राजेश भाटिया, भाजपा प्रत्याशी

यह चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम की जीत है। मुफ्त दवा और बेहतर स्कूली शिक्षा से लोगों का जीवन बदला है। मतदाताओं से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए उनका आभार।

-दुर्गेश पाठक, विजयी उम्मीदवार, AAP

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता से उनकी बात हुई तो उन्होंने पूछा कि आपका सर्वे क्या कहता है। इस पर उसने कहा कि जून में चुनाव कराओ तो आप की हार तय है। हरियाणा से बात हो गई है कि दिल्ली में पानी ना पहुचने पाए, लेकिन ऊपर वाले का खेल देखो राजेंद्र नगर की जनता ने भाजपा वालों को ही पानी पिला दिया। मैं भाजपा को चुनौती देता हूं कि एमसीडी के चुनाव करवा ले, दिल्ली की जनता निगम में भी भाजपा से आजादी की मांग कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.