भांति-भांति के मोदक से मुंह मीठा कीजिए..
फोटो नंबर 26 यूटीएम 4 जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणेश उत्सव के शुभारंभ के साथ बाजार
फोटो नंबर 26 यूटीएम 4
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : गणेश उत्सव के शुभारंभ के साथ बाजारों में मोदक की मांग भी बढ़ गई है। विघ्नहर्ता के साथ-साथ बच्चों को भी मोदक काफी पसंद हैं। गणेश जी इन दिनों लोगों के घर में बतौर मेहमान वास कर रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि उन्हें उनके पसंदीदा मोदक का भोग जरूर लगाया जाए। इस बात का ध्यान रखते हुए दुकानदारों ने मोदक में कई अलग स्वाद देने का प्रयास किया है। जिसे लोगों ने काफी सराहा है और जमकर उसे खरीद भी रहे हैं। अंजीर मोदक, चॉकलेट मोदक, स्ट्राबेरी मोदक, खोया मोदक, पान मोदक, केसर मोदक, कच्चा नारियल मोदक, ड्राई फ्रूट मोदक, बेसन मोदक, पाइनऐपल मोदक, डार्क चॉकलेट मोदक, बटरस्कॉच मोदक आदि बाजारों में धूम मचा रहे हैं।
गाजे-बाजे के साथ गणपति भक्तों के घर में पधार चुके हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में गणपति को रोजाना अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाएगा। उस पर गणपति को मोदक काफी प्रिय है। इस बात को तरजीह देते हुए मोदक में तमाम स्वादों का मिश्रण दिया गया है। गणपति को भोग लगाने के साथ ही लोग अपने रिश्तेदारों और परिजनों को भी अलग-अलग फ्लेवर के मोदक भेंट कर रहे हैं। 500 से 600 रुपये प्रति किलो के दाम में उपलब्ध यह मोदक लगभग सभी दुकानों में उपलब्ध हैं। आकर्षक पैक¨जग से इन मोदकों को सजाया गया, जिसके कारण यह लोगों को अधिक आकर्षित कर रहे हैं। मिठाई से परहेज करने वाले लोग डार्क चॉकलेट मोदक खरीदने पर जोर दे रहे हैं। मोदक पर चीनी की चासनी पर ड्राई फ्रूट की टॉ¨पग की गई है। वहीं कई महिलाएं ऑनलाइन मोदक की रेसिपी पढ़ कर घर पर ही मोदक बनाती नजर आ रही हैं। बटरस्कॉच, स्ट्रॉबेरी, पाइन ऐपल फ्लेवर अभी या तो आइसक्रीम में देखने को मिलते थे या फिर केक में, लेकिन मोदक के साथ इनको मिश्रण कर काफी अच्छा प्रयोग साबित हुआ है।