बदमाशों ने महिला से सोने के कड़े व नकदी लूटे
पटेल नगर इलाके में अधेड़ महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने बाजार से घर लौटते वक्त महिला का गला दबा दिया। बाद में वे महिला के पहने सोने के दो कड़े और उनके पास मौजूद नकदी इत्यादि लूट लिया अऔर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पेटल नगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक निर्मला धवन परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर इलाके में रहती हैं। 5
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
पटेल नगर इलाके में अधेड़ महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने बाजार से घर लौटते वक्त महिला का गला दबा दिया। बाद में बदमाशों ने महिला के हाथ से सोने के दो कड़े और उनके पास मौजूद नकदी इत्यादि लूटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पेटल नगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक निर्मला धवन परिवार के साथ वेस्ट पटेल नगर इलाके में रहती हैं। 58 वर्षीय महिला 16 अक्टूबर की शाम पूजा का सामान लाने बाजार गई थीं। सामान लेकर रात करीब 8.15 बजे वह अपनी बिल्डिग की सीढि़यों पर चढ़ रही थीं। तभी दो बदमाश पीछे से आए और एक ने निर्मला धवन का गला दबा दिया। बाद में बदमाश हाथ में पहने उनके ढाइ तोला सोने के दोनों कड़े और 500 रुपये लूटकर फरार हो गए। कुछ सामान्य होने पर महिला ने अपने बेटे को आवाज लगाकर घटनास्थल पर बुलाया और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान की कोशिश कर रही है।