Move to Jagran APP

लड़कियों को फोन व मेसेज पर अश्लील बात करने वाला युवक गिरफ्तार

जासं, दक्षिणी दिल्ली : अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने 29 वर्षीय युवक को लड़कियों को अश्लील मेसेज भेजक

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 11:25 PM (IST)
लड़कियों को फोन व मेसेज पर अश्लील बात करने वाला युवक गिरफ्तार
लड़कियों को फोन व मेसेज पर अश्लील बात करने वाला युवक गिरफ्तार

जासं, दक्षिणी दिल्ली : अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने 29 वर्षीय युवक को लड़कियों को अश्लील मेसेज भेजकर उनका उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी सूरज डे रूप में हुई है। युवक लड़कियों के नंबर लेकर उन्हें लंबे समय से परेशान करता था।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित सूरज अमर कॉलोनी में साथ रहता है। उसने इग्नू से बीएससी किया है। बताया जा रहा है आरोपित मर्चेट नेवी में ऑफिसर है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल में रहता है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित काफी समय से उसे फोन और मेसेज कर अश्लील बातें करता था। उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। उसकी हरकत से परेशान होकर युवती ने अमर कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती का फोन लेकर मामले की जाच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित इसी तरह कई लड़कियों को परेशान करता था। फिलहाल, पुलिस आरोपित नेवी ऑफिसर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.