कोरोना जागरूकता अभियान के तहत वितरित किए मास्क
मयूर विहार फेज-1 स्थित नागार्जुन अपार्टमेंट के पास लाल बत्ती पर भाजपा पूर्वाचल मोर्चा व युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:
मयूर विहार फेज-1 स्थित नागार्जुन अपार्टमेंट के पास लाल बत्ती पर भाजपा पूर्वाचल मोर्चा व युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मास्क वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतें और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा, मयूर विहार जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती उपस्थित रहे।
भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना का संकट अभी भी पूरे देश में मंडरा रहा है। हम सभी को सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम व बुखार हो तो वह इसकी जानकारी सीधे जिला प्रशासन को दें। वहीं मयूर विहार जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती ने कहा कि जितना हम सतर्क रहेंगे उतना ही कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे। इस मौके पर पूर्वांचल मोर्चा जिलाध्यक्ष सियाराम कनौजिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक बंसल, जगदम्बा सिंह, मुरली मुखर्जी, जेपी चौबे, नवल शोर, सुनील जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।