Move to Jagran APP

उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुला पुस्तकालय

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:57 PM (IST)
उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुला पुस्तकालय
उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुला पुस्तकालय

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : भाजपा के उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय शुरू हो गया है। इसमें फिलहाल करीब एक हजार किताबें रखी गई हैं। इस पुस्तकालय में बैठकर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी इच्छानुसार किताबें पढ़ सकते हैं। इस पुस्तकालय का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। पुस्तकालय में हर क्षेत्र से जुड़ी किताबें रखी गई हैं। साथ ही भाजपा व संघ के संस्थापकों की जीवनी पर आधारित किताबों का भी इसमें संग्रह है। इसके साथ ई-लाइब्रेरी भी इसमें स्थापित की गई है। कार्यकर्ता कंप्यूटर के जरिये ई-लाइब्रेरी से अपनी मनपसंद किताबें पढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष व विधायक अजय महावर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मुताबिक जब राज्य में आर्थिक एवं राजनीतिक दोनों शक्तियां आ जाती हैं, तो इसका परिणाम धर्म की गिरावट के रूप में सामने आता है। पिछले एक हजार वर्षों में हमने जो भी अपनाया है, फिर चाहे वह हमने उसे मजबूरन अपनाया हो या इच्छा से, हम उसे त्याग नहीं सकते हैं। स्वतंत्रता का तभी कोई अर्थ है, जब हम हमारी संस्कृति को व्यक्त करने के लिए साधन बनें। नैतिकता के सिद्धांत किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं बनाये जाते, बल्कि उन्हें खोजा जाता है भारत में नैतिकता के सिद्धांत को धर्म के रूप में जाना जाता है, यह जीवन का नियम है। दीनदयाल मानवतावाद को अधिक बढ़ावा देते थे। मनोज तिवारी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का छोटी उम्र से ही संघर्षों भरा जीवन समाज के लिए एक मिसाल है। दीनदयाल एक विचारक व दूर²ष्टा थे। वे अपनी समृद्ध संस्कृति के आधार पर देश को बढ़ावा एवं उसका विकास करना चाहते थे। उनके नाम से स्थापित यह पुस्तकालय कार्यकर्ताओं को उन्हें समझने का अवसर देगा। अजय महावर ने कहा कि जिला कार्यालय में यह पुस्तकालय उनका सपना था। दीनदयाल के विचार, आदर्श, देशप्रेम की भावना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस पुस्तकालय की पुस्तक से प्राप्त होगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाट, पूर्वी निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, शाहदरा उत्तरी जोन के चैयरमेन केके अग्रवाल, शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव खारी, पार्षद प्रमोद गुप्ता, रेखा सिन्हा, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, आनंद त्रिवेदी, विनोद जोशी, राजेंद्र कराहना, दिनेश धामा, दिनेश अच्छवान, सुशील चौधरी पूर्व, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.