Move to Jagran APP

किसानों के ट्रैक्टर परेड में महिलाएं भी होंगी शामिल

जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:35 PM (IST)
किसानों के ट्रैक्टर परेड में महिलाएं भी होंगी शामिल

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

loksabha election banner

किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की गई है। 26 जनवरी को इस ट्रैक्टर परेड में महिलाएं भी शामिल हो सकती हैं। मंच से इसकी घोषणा सोमवार को किसानों के समर्थन में पहुंची महिलाओं ने की। दरअसल सिघु बार्डर पर महिलाओं का धरना ही सोमवार को आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शन के 53वें दिन महिलाओं ने ही मोर्चा संभाला। महिलाएं ही धरने पर बैठीं और महिलाओं ने ही मंच का संचालन किया। इस दौरान पंजाब से आई महिलाओं ने मंच से एलान किया कि वह भी ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगी। उनका कहना था कि इससे पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों पर दबाव पड़ेगा। महिलाओं ने मंच से सुप्रीम कोर्ट को लेकर भी आपत्तिजनक भाषण दिए। महिलाओं ने कहा कि चाहे सरकार दिल्ली जाने से मना करे, चाहे सुप्रीम कोर्ट दिल्ली जाने से उनको रोके। वह किसी की बात नहीं मानेंगी और 26 जनवरी को सबसे आगे रहेंगी। मंच से महिलाओं ने धरना स्थल पर मौजूद सभी महिलाओं से 26 जनवरी को ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली में परेड निकालने की अपील की। इस पर महिलाओं ने भी सहमति जताई। सिघु बार्डर पर पहुंची महिलाओं में से कोई भी महिला ऐसी नहीं थी, जिसने पहली बार मंच पर भाषण दिया हो। उनके भाषण को सुनकर साफ पता लग रहा था कि वह इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण लेकर आई हैं। किसान कर रहे गांवों के रास्तों का मुआयना

पुलिस की ओर से जहा गणतंत्र दिवस को लेकर चौकसी बरती जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल के जवान तैनात किए जा रहे हैं, वहीं किसान भी गांवों के रास्तों का मुआयना कर रहे हैं। वह देख रहे हैं कि किस रास्ते से किसान पुलिस को चकमा देकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। रविवार को ऐसे कई किसानों को बवाना की ओर देखा गया। इसके अलावा भोरगढ़ भी इसी प्रकार के किसानों को ट्रैक्टर से रास्तों का मुआयना करते हुए देखा गया। सिलेंडर फटा, कोई हताहत नहीं

सिघु बार्डर पर सोमवार को गैस लीक होने की वजह से एक सिलेंडर भी फट गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। यह हादसा उस समय हुआ जब सिलेंडर को सर्विस लेन से ले जाया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.