बच्चों ने कागज पर चित्रों से किया भावनाओं का इजहार
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : कीर्ति नगर जवाहर कैंप में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :
कीर्ति नगर जवाहर कैंप में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय 'मेरे सपने मेरा संकल्प' था। इसमें जवाहर कैंप के 3 से 15 साल के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 400 बच्चों ने भाग लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। विजेता बच्चों को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इसका आयोजन ¨डपल चोपड़ा की ओर से किया गया था।
इस अवसर पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में कला के प्रति प्रेम उजागर होता है और बच्चों के क्रिएटिव स्किल को आगे करने में सहयोग मिलता है। ¨डपल चोपड़ा ने कहा कि हमने इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपने सपने कैनवस पर उतरने का मौका दिया, ताकि बच्चे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें। राजेश चोपड़ा ने कहा कि बच्चों और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर हम सामाजिक कार्यक्रम करते रहेंगे। क्षेत्र की समस्या और विकास योजनाओं के लिए हम हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस कार्यक्रम में सुशीला खोरवाल, गुरमीत कौर, कुल¨वदर कौर, मोहिनी शर्मा, रजनी व आरती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।