जामिया ने मानव अधिकार पर नया पाठ्यक्रम शुरू किया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मानव अधिकार और सामाजिक समावेश विषय से दो सप्ताह का नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। पाठ्यक्रम की पढ़ाई आनलाइन होगी। पाठ्यक्रम में मानव अधिकारों और सामाजिक न्याय का वैचारिक ढांचा अधिकारों का संरक्षण मानव अधिकारों के लिए प्राकृतिक अधिकार अधिकारों के विकास और आलोचनाओं के सिद्धांत नए सामाजिक आंदोलन और मानवाधिकार अंतर्राष्ट्रीय कानून आदि विषय शामिल हैं।
जासं, नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 'मानव अधिकार और सामाजिक समावेश' नाम से दो सप्ताह का नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। पाठ्यक्रम की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। पाठ्यक्रम में मानव अधिकारों और सामाजिक न्याय के वैचारिक ढांचे, अधिकारों के संरक्षण, मानव अधिकारों के लिए प्राकृतिक अधिकार, अधिकारों के विकास और आलोचनाओं के सिद्धांत, नए सामाजिक आंदोलन और मानवाधिकार, अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी दी जाएगी।
पाठ्यक्रम के तहत महात्मा गांधी पर आधारित एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय की प्रोफेसर जॉर्जिया डोना द्वारा शरणार्थियों और प्रवासियों पर एक विशेष संबोधन भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा। विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर समेत मानवाधिकार संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, पुलिस और कानूनी क्षेत्रों के विशेषज्ञ वक्ता इस पाठयक्रम के तहत आयोजित ऑनलाइन सत्र में शामिल होंगे।