सिर से अलग किए गए जग्गा व बलिया का एम्स में मना तीसरा जन्मदिन
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : सिर से अगल किए गए ओडिशा के जुड़वा बच्चों जग्गा व बलिया का एम्स में तीसरा जन
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : सिर से अगल किए गए ओडिशा के जुड़वा बच्चों जग्गा व बलिया का एम्स में तीसरा जन्मदिन मनाया गया। संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों व नर्सो ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके माता-पिता भी मौजूद थे।
उनका जन्म नौ अप्रैल 2015 को हुआ था। उन दोनों का सिर आपस में जुड़ा हुआ था। पिछले साल जुलाई में उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। तब वे दो साल तीन महीने के थे। 25 अक्टूबर को करीब 21 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों के सिर एक-दूसरे से अलग किए गए। वे करीब नौ महीने से एम्स में भर्ती हैं। एम्स के मीडिया प्रोटोकॉल डिवीजन की चेयरपर्सन डॉ. आरती विज ने कहा कि जग्गा अब खुद चल पाने में सक्षम है और वह स्वस्थ्य है। बलिया के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है। अगले कुछ सालों में दोनों के सिर की कई प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत होगी।