बांझपन को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करने की जरूरत
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : बांझपन को लेकर देश में तमाम भ्रांतियां फैली हैं, इन्हें दूर क
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : बांझपन को लेकर देश में तमाम भ्रांतियां फैली हैं, इन्हें दूर करने के लिए बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। दिल्ली जयपुर मार्ग स्थित एक होटल में बांझपन विषय को लेकर संगोष्ठी में एनसीआर और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सकों ने यह कहा। संगोष्ठी में दिल्ली, भिवाड़ी के साथ-साथ प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, भिवानी, रोहतक सहित विभिन्न स्थानों से करीब 70 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। ललिता मेमोरियल अस्पताल की ओर से आयोजित गोष्ठी में लगातार बढ़ रही बांझपन की समस्याओं पर ¨चता जताई गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) रेवाड़ी प्रधान डॉ. घनश्याम मित्तल ने इंडियन फर्टिलिटी सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के आयोजन होते रहने पर जोर दिया। इंडियन फर्टिलिटी सोसायटी (आइएएफएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केडी नायर ने बांझपन के लिए मुख्य कारणों पर प्रकाश डालते हुए अंडाणु नहीं बनने के कारणों को भी विस्तार से समझाया। आइएएफएस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने प्रदेश में बांझपन की स्थिति पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सीमा मित्तल ने बांझपन को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पुरानी बातों से ऊपर उठकर हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। डॉ. एस छाबड़ा ने बांझपन के बढ़ते कारणों के लिए जननांगों में क्षय रोग बताया। इसी प्रकार एमएएमसी कॉलेज दिल्ली की गायनी विभाग अध्यक्ष डॉ. सुधा प्रसाद ने कृत्रिम गर्भाधान के लिए सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार से दी। डॉ. कुलदीप जैन ने कृत्रिम गर्भाधान को पूर्ण रूप से सफल करने की विधियां बताई। डॉ. नीलम यादव, डॉ. ऊषा सचदेवा, डॉ.क्वात्रा, डॉ. शीला यादव, डॉ. सुरेखा, डॉ. ज्योति मलिक, डॉ. रेणु यादव, डॉ. कीर्ति, डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. करतार सिंह यादव आदि ने भी विचार रखे।