Move to Jagran APP

कई दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी

आंधी और बारिश से मिली कई दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 09:03 PM (IST)
कई दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी
कई दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ी गर्मी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : बारिश से मिली कई दिनों की राहत के बाद एक बार फिर राजधानी में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को दिन भर तेज धूप और उमस ने दिल्लीवासियों को गर्मी का एहसास कराया। सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी थी। धूप निकलने के बाद तो गर्मी की यह तपन और चुभन ज्यादा बढ़ गई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखा गया। शुक्रवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा, हालांकि लू चलने के आसार नहीं हैं।

loksabha election banner

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 88 और न्यूनतम 43 फीसद रिकॉर्ड किया गया। पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इसलिए अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। हालांकि अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। जहां तक मंगलवार का पूर्वानुमान है तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दूसरी तरफ स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 12 जून को जम्मू कश्मीर की तरफ फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 13 जून को दिल्ली में भी फिर से तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना बन रही है। बॉक्स-1

दिल्ली के चार अलग-अलग क्षेत्रों में कितना रहा तापमान

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

पालम 38.6 24.5

लोधी रोड 37.6 23.6

नजफगढ़ 37.2 25.2

आयानगर 37.1 24.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.