Move to Jagran APP

हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित चार गिरफ्तार

-तस्करों के पास से 1.665 ग्राम हेरोइन बरामद -एलईडी लाइट मेकअप किट और साबुन के बीच छुपा रखी थी हेरोइन

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 11:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 06:16 AM (IST)
हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित चार गिरफ्तार
हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

loksabha election banner

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हेरोइन तस्करी के दो अलग मामले में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 1.665 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने एलईडी लाइट, मेकअप किट और साबुन के बीच हेरोइन छुपा रखी थी। विदेशी तस्कर फर्जी दस्तावेज पर अवैध रूप में भारत में रह रहे थे। अधिकारी अब गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश कर रहे हैं।

एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में एनसीबी ने द्वारका सेक्टर-16 स्थित वेलकम होटल के समीप से एक नाइजीरियाई तस्कर व मुंबई निवासी एक भारतीय तस्कर को दबोचा। उनकी पहचान ए. ओबिना और भारतीय एस. अली के रुप में हुई है। अली मुबंई से हेरोइन की खेप लेने फ्लाइट से दिल्ली आया था। उनके पास से 335 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने नहाने वाले साबुन के भीतर हेरोइन छुपा रखी थी।

पूछताछ में पता चला कि तस्कर गिरोह का जाल पूरे भारत में फैला हुआ है। ओबिना को पहले भी मुंबई में 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। नाइजीरियाई तस्कर अवैध रूप से भारत में रह रहा है। अन्य मामले में एक नाइजीरियाइ व भारतीय महिला तस्कर के पास से 1330 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तस्करों ने युगांडा से पार्सल के रुप में हेरोइन की दो खेप दिल्ली मंगाई थी। बाद में उसे असम भेजा जाना था। विदेश से पार्सल में एलईडी लाइट और मेकअप किट के अंदर हेरोइन छुपा कर भारत भेजी गई थी। नाइजीरियाई तस्कर की पहचान एमसी नवोकोरी के रूप में हुई है। आरोपितों ने बताया कि वे विदेश से हेरोइन मंगाकर इसकी तस्करी दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब सहित असम में करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.