Move to Jagran APP

हरियाणा के लोगों से फोन संदेश के जरिये संवाद स्थापित कर रहे केजरीवाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लोगों से हरियाणवी

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 07:51 PM (IST)
हरियाणा के लोगों से फोन संदेश के जरिये संवाद स्थापित कर रहे केजरीवाल
हरियाणा के लोगों से फोन संदेश के जरिये संवाद स्थापित कर रहे केजरीवाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लोगों से हरियाणवी भाषा में फोन संदेश के जरिये संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने 58 सेकेंड के इस संदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी घेरा है। इसे हरियाणा के हर शहर, कस्बे और गाव तक पहुंचाने का लक्ष्य है। संदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

फोन संदेश में केजरीवाल एक मिनट से भी कम समय में अपनी पूरी बात कहते हैं। अपने काम-काज को गिनाते हैं। हरियाणा के स्कूलों व अस्पतालों की तस्वीर से भी रूबरू करा देते हैं। जनता से आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील करते हैं। यह भी बताते हैं कि हरियाणा में सभी पार्टियों में मुख्यमंत्री बनने के लिए जबरदस्त झगड़ा चल रहा है। वह यह भी बताने से नहीं चूकते कि किस तरह उन्होंने मनोहर लाल को दिल्ली आकर स्कूल-अस्पताल देखने को कहा, लेकिन वह डर गए। हमने दिल्ली के सरकारी स्कूलों-अस्पतालों में बहुत शानदार काम किया। हरियाणा की जनता को दिल्ली के स्कूल-अस्पताल देखने का निमंत्रण देते हुए कहते हैं कि केवल सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को ही शानदार नहीं किया बल्कि निजी स्कूलों की फीस भी नहीं बढ़ने दी। कुछ निजी स्कूलों ने फीस बढ़ा दी थी तो उनसे फीस वापस करवाई। हरियाणा में स्कूलों-अस्पतालों का बुरा हाल हो रहा है। इसलिए लोगों को मजबूरी में निजी स्कूलों व अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अगर तीन साल में हमने दिल्ली में इतने काम कर दिए तो मनोहर लाल ने हरियाणा में चार साल में कुछ क्यों नहीं किया? जब मनोहर ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं, तब मैंने उनसे अनुरोध किया कि आप दिल्ली आकर देखिए। यहा के स्कूल व अस्पताल शानदार मिलेंगे, लेकिन वह नहीं आए, वह डर गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.