Move to Jagran APP

सफाईकर्मियों की हड़ताल का बढ़ा दायरा

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली वेतन पेंशन अस्थायी को स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर प

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:58 PM (IST)
सफाईकर्मियों की हड़ताल का बढ़ा दायरा
सफाईकर्मियों की हड़ताल का बढ़ा दायरा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : वेतन, पेंशन, अस्थायी को स्थायी करने सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्वी निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शनिवार को इस हड़ताल में शाहदरा उत्तरी जोन की दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन भी शामिल हो गई है। यूनियन के संरक्षक जय भगवान चारण और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजीत चंदेल ने हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है। यह शाहदरा उत्तरी जोन की निर्वाचित यूनियन है। संयुक्त मोर्चा और एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संस्थापक आरबी ऊंटवाल के आह्वान पर शुरू हुई हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। इसमें अब तक नौ यूनियन शामिल हो चुकी है।

loksabha election banner

हड़ताल की वजह से पूर्वी निगम में सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। डलाव घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसकी वजह से हर तरफ कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जिन वार्डो में निजी कंपनी कूड़ा निस्तारण के लिए लगाई गई है, वहां पर भी हड़ताली सफाई कर्मचारी निजी कंपनी की गाड़ियों को कूड़ा उठाने से रोक रहे हैं। इसकी वजह से समस्या हर तरफ बढ़ती जा रही है। जोशी कॉलोनी, आइपी एक्सटेंशन में रामकृष्णा अपार्टमेट के पास, झील स्कूटर मार्केट, न्यू राजधानी एन्क्लेव के पास, कड़कड़डूमा, लक्ष्मीनगर में मंगल बाजार रोड, प्रीत विहार के ए ब्लॉक मार्केट, गीता कॉलोनी आदि इलाकों सड़कों तक कूड़ा पहुंच चुका है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सदन की बैठक में पार्षद गीता रावत ने इस समस्या को उठाया भी था।

इस हड़ताल से निगम के पदाधिकारियों और अधिकारियों की चिता बढ़ी गई है। महापौर की ओर से बातचीत का प्रस्ताव हड़ताली कर्मचारियों ने ठुकरा दी है। इससे गतिरोध बना हुआ है। हालांकि महापौर निर्मल जैन ने कहा कि हम सफाई कर्मियों के लिए भी जो संभव है, वह करने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जहां तक वेतन की बात है तो पूर्वी निगम में सभी कर्मचारियों को दिसंबर माह तक का वेतन दिया जा चुका है। अन्य मांगों पर भी गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.