Move to Jagran APP

कांति नगर वार्ड में नया स्कूल, आदेश गुप्ता ने किया उद्घाटन

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से कांति नगर वार्ड में निग

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:47 PM (IST)
कांति नगर वार्ड में नया स्कूल, आदेश गुप्ता ने किया उद्घाटन
कांति नगर वार्ड में नया स्कूल, आदेश गुप्ता ने किया उद्घाटन

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से कांति नगर वार्ड में निगम का स्कूल तैयार हो गया है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि पूर्वी निगम की ओर से इस मुश्किल की घड़ी में भी लगातार शिक्षा के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। अनवरत मेहनत का ही नतीजा है कि आज एक स्कूल का अच्छा भवन बनकर तैयार हुआ है। कोरोना काल योद्धाओं के रूप में पूर्वी दिल्ली के अध्यापकों ने लॉकडाउन ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया और पूर्वी दिल्ली के 357 निगम विद्यालयों में लगभग पौने दो लाख बच्चों को इसका लाभ हुआ। इसी का परिणाम है कि कोरोना संकट के दौरान भी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में 38,000 नए दाखिले हुए हैं, इसके लिए पूर्वी दिल्ली के शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं।

loksabha election banner

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ओर से निगम के फंड में कटौती करने के बावजूद यह भव्य नई बिल्डिग बनकर तैयार हुई हुई है। शिक्षा मॉडल की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक बार पूर्वी नगर निगम के इस भवन को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की कोई चिता नहीं है। अगर होती तो नगर निगम का 13,000 करोड़ रुपये वापस करते ताकि निगमकर्मियों को समय पर वेतन मिल पाता। केजरीवाल को सिर्फ श्रेय लेने का शौक है। उन्होंने कहा कि निगम यमुना खादर में पोर्टा केबिन बनाकर विद्यालय का निर्माण करवाएगा, उसमें 2,000 से अधिक बच्चों को शिक्षा दी जा सकेगी। इस मौके पर महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी निगम को अगर उसका हक का पैसा मिल जाता तो सभी कर्मचारियों को वेतन सहित अन्य सुविधाएं समय पर मिल जातीं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन 2,196 करोड़ रुपये सालाना है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इस वर्ष सिर्फ 144 करोड़ रुपये ही दिए हैं। केजरीवाल निगम को पंगु बना रही है।

स्थानीय पार्षद कंचन महेश्वरी ने कहा कि इस स्कूल के जीर्णोद्धार में एक करोड़ 75 लाख की लागत से 12 कमरे, 6 स्टोर रूम व शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश नेता सदन प्रवेश शर्मा, विधायक अनिल वाजपेयी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोमेश गुप्ता, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा, पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा दीपिका जैन, राजन वर्मा, कृष्ण भारद्वाज, कुसुम गुप्ता, संजय जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.