कोरोना मरीजों को 6 हजार पल्स ऑक्सीमीटर बाटे
दिल्ली सरकार ने होम क्वारंटाइन 6 हजार कोरोना मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर बाटे हैं। सरकार ने कुल 75 हजार पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने का आदेश जारी किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 01:38 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 06:13 AM (IST)
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने होम क्वारंटाइन 6 हजार कोरोना मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर बाटे हैं। सरकार ने कुल 75 हजार पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने का आदेश जारी किया है। अभी 46 हजार सरकार को मिल चुके हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को ही होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर बाटने की घोषणा की थी। जिससे मरीज अपना ऑक्सीजन लेवल समय-समय पर माप सके। अगर उनके अंदर ऑक्सीजन की कमी होती है तो सरकार घर पर ही ऑक्सीजन कंसट्रेटर के जरिये ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें