आस्था के आगे नियम ताक पर
जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली शारदीय नवरात्र की महानवमी पर राजधानी दिल्ली में भक्तों ने कन्
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : शारदीय नवरात्र की महानवमी पर राजधानी दिल्ली में भक्तों ने कन्याओं की पूजा कर अपना व्रत खोला। ंइसके बाद उन्होंने मां दुर्गा की मुर्तियों और पूजा सामग्री को नहर में विसर्जित कर दिया। इस दौरान आस्था की आड़ में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती देखी गई। नहर के किनारे पूजा सामग्री के ढेर नजर आए। पूरे दिन लोग नहर में मुर्तियों और पूजा सामग्री को विसर्जित करते नजर आए।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पिछले वर्ष की तरह कम ही स्थानों पर पूजा का आयोजन किया गया था, लेकिन जिन लोगों ने अपने घरों में पूजा का आयोजन किया था, उन्होंने बची पूजन सामग्री को नहर में फेकना ही मुनासिब समझा।
-----
-कोई रोक टोक करने वाला नहीं :
नहर पर बाकायदा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि नहर में पूजन सामग्री व मूर्ती विसर्जन नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद लोगों ने बोर्ड में लिखी बातों को नजरअंदाज किया।