अकाली दल की महिला कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगी उपलब्धियां
शिरोमणि अकाली दल बादल की महिला इकाई को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। गुरुद्वारा रकाब गंज स्थित पार्टी के कार्यालय में हुई बैठक में शिअद बादल के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) अध्यक्ष मनजिदर सिंह सिरसा ने महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों को जानकारी दी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल बादल की महिला इकाई को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित पार्टी के कार्यालय में हुई बैठक में शिअद बादल के प्रदेश अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) अध्यक्ष मनजिदर सिंह सिरसा ने महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियां घर-घर पहुंचानी होगी। रणजीत कौर ने कहा कि डीएसजीपीसी चुनाव को ध्यान में रखकर प्रत्येक सीट पर प्रभारी की नियुक्ति की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। चुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू हो गया है। 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सके इसके लिए महिलाओं की भी टीम बनाई जा रही है।