घरेलू हिंसा : AAP नेता सोमनाथ्ा के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तारी कभी भी
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और AAP विधायक सोमनाथ भारती कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। पत्नी लिपिका मित्रा ने द्वारका नॉर्थ थाने में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। अब दिल्ली पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामला दर्ज होने के बाद उनकी कभी भी
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और AAP विधायक सोमनाथ भारती कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। पत्नी लिपिका मित्रा ने द्वारका नॉर्थ थाने में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। अब दिल्ली पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामला दर्ज होने के बाद उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। उधर, द्वारका कोर्ट में महिला कोर्ट की दंडाधिकारी मनु गोयल खर्ब की कोर्ट में लिपिका का बयान दर्ज किया गया।
घरेलू हिंसा में फंसे सोमनाथ भारती, पत्नी को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा
क्राइम अगेंस्ट वूमेन (CAW) सेल के नियमों के मुताबिक, सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी लिपिका की काउंसलिंग कई बार कराई गई। मामले को सुलझाने के लिए कई बार आमने-सामने बिठाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब पुलिस ने बाकायदा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने तोड़ा कानून, पत्नी को पीटा
यहां बता दें कि मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली। कोर्ट ने कहा था कि मामला दर्ज होने के बाद ही अग्रिम जमानत पर सुनवाई हो सकती है।
क्या था मामला
दिल्ली महिला आयोग (DCW) के दफ्तर में लिपिका ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए सोमनाथ भारती पर आरोप लगाए थे कि साल 2010 में शादी और हनीमून के बाद भारती ने सारे गहने अपनी मां के हवाले करने की बात कही।
हद तो तब हो गई जब शादी के बाद से ही सोमनाथ की मां ने दहेज मांगना शुरु कर दिया। आरोप है कि पहले बच्चे के जन्म के समय भी सोमनाथ और उनकी मां अस्पताल नहीं गए। अस्पताल का खर्च लिपिका ने अकेले उठाया।