दिल्ली पुलिस की दरिंदगी का तस्वीरें वायरल, CNG पंप कर्मी को बेवजह पीटा
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस का एक और क्रूर कारनाम देखने को मिला है। पुलिस में तैनात सिपाहियों ने दरिंदगी पेश करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर सीएनजी पंप पर तैनात कर्मचारी को गलत तरीके से उठा लिया। इसके बाद गोकुलपुरी थाने ले जाकर रातभर पिटाई की। सीएनजी पंप पर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस का एक और क्रूर कारनाम देखने को मिला है। पुलिस में तैनात सिपाहियों ने दरिंदगी पेश करते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर सीएनजी पंप पर तैनात कर्मचारी को गलत तरीके से उठा लिया। इसके बाद गोकुलपुरी थाने ले जाकर रातभर पिटाई की।
सीएनजी पंप पर तैनात कर्मचारी का कसूर बस इतना था कि उसने पुलिस वाले से सही तरीके से गाड़ी लेन में लगाने के लिए कहा था। इस पर नाराज पुलिस वाला वहां से बिना सीएनजी डलवाए चला गया। इस दौरान उसने देख लेने की धमकी भी दी थी।
कुछ देर बाद सब इस्पेक्टर एसएचओ की गाड़ी में आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ सीएनजी पंप पर आया। वह सीएनजी पंप के कर्मचारी को गाड़ी में बिठाकर ले गया।
पंप कर्मचारी का आरोप है कि पुलिस कर्मी उसे अपने साथ गोकुलपुरी थाने लेकर गए, जहां उसे जमकर पीटा। आज सुबह नाराज पंप कर्मचारियों ने पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया।