दिल्ली सरकार का बजट आज
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार गुरुवार को विधानसभा में बजट में पेश करेगी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 08:40 PM (IST)
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का बजट प्रस्तुत करेगी। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया इसे पेश करेंगे। बजट भाषण 12 बजे शुरू होगा। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन व पर्यावरण पर अधिक जोर रहने की संभावना है। पर्यावरण और परिवहन के लिए अधिक धनराशि का प्रस्ताव किया जा सकता है। अनधिकृत कॉलोनियों का विकास भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। 20 सीटों के लिए आगामी कुछ माह में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए सरकार इन कॉलोनियों के विकास के लिए अधिक बजट निर्धारित कर सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें