Move to Jagran APP

आधुनिक भाषाओं में संस्कृत सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक भाषा है : रघु¨वद्र शौकीन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नांगलोई स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में संस्कृत अकादमी क

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Oct 2017 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 08:40 PM (IST)
आधुनिक भाषाओं में संस्कृत सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक भाषा है : रघु¨वद्र शौकीन
आधुनिक भाषाओं में संस्कृत सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक भाषा है : रघु¨वद्र शौकीन

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नांगलोई स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में संस्कृत अकादमी की ओर से शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह दिवसीय इस आयोजन का प्रारंभ शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दिल्ली विधानसभा के सदस्य रघु¨वद्र शौकीन ने कहा कि संस्कृत भाषा के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह आधुनिक भाषाओं में सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक है। उन्होंने बताया कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का आधार है। इस भाषा को युवा वर्ग से जोड़ने का माध्यम प्रतियोगिताओं का आयोजन है और इससे बढ़कर कुछ भी नहीं है।

loksabha election banner

इस मौके पर दिल्ली संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. जीतराम भट्ट ने कहा कि संस्कृत के विस्तार में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रधानाचार्य और अभिभावकों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा एवं साहित्य की कई विशेषताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति संस्कार तक ही सीमित नहीं है। यह ज्ञान-विज्ञान की भी भाषा है। इसलिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से भाषा को बल मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि अकादमी की ओर से संस्कृत भाषा के विकास और प्रचार के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता छह दिनों तक चलेगी। इसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें श्लोक संगीत, संस्कृत भाषण व एकल श्लोक संगीत प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। शुक्रवार को आयोजित इस श्लोक संगीत प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.