Move to Jagran APP

आप को देकर वोट कांग्रेस को पहुंचाई चोट

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में भाजपा के दो सदस्यों ने जीत हासिल कर ली लेकिन भाजपा के आठ पार्षदों ने क्रॉस वोटिग भी कर दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 03:30 AM (IST)
आप को देकर वोट कांग्रेस को पहुंचाई चोट
आप को देकर वोट कांग्रेस को पहुंचाई चोट

निहाल सिंह, नई दिल्ली

loksabha election banner

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में भाजपा के दो सदस्यों ने जीत हासिल कर ली, लेकिन भाजपा के आठ पार्षदों ने क्रॉस वोटिग भी कर दी। जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी अजय कुमार कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश गोयल को हराकर स्थायी समिति के सदस्य निर्वाचित हो गए। माना जा रहा है कि चार भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस और चार सदस्यों ने पहली प्राथमिकता के आधार पर आप के पक्ष में वोट दे दिए।

उल्लेखनीय है कि स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव प्राथमिकता की वोटिग के आधार पर होता है। इसमें एक मत की वेल्यू 100 होती है और जीत के लिए 2501 वोट की जरूरत होती है। उत्तरी निगम में कुल सदस्यों की संख्या 104 हैं। इसमें दो सीटें खाली होने की वजह से कुल सदस्य 102 हैं। इसमें 66 सदस्य भाजपा के हैं तो वहीं 21 आप के और कांग्रेस के 15 सदस्य हैं। भाजपा के स्थायी समिति के सदस्य योगेश वर्मा को 2900 और छैल बिहारी को 2700 वोट मिले जिससे भाजपा के दोनों प्रत्याशी जीत गये। लेकिन, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश गोयल को 2264 वोट ही मिल पाए जबकि आप प्रत्याशी अजय कुमार ने 2526 वोट लेकर जीत हासिल की। अगर भाजपा पार्षद क्रॉस वोटिग न करते तो आप प्रत्याशी को 2100 और कांग्रेस उम्मीदवार को 1500 ही वोट मिलते और यह पद खाली रह जाता। बॉक्स

भाजपा ने पूनम को किया कारण बताओं नोटिस

नरेला जोन में भाजपा पार्षद पूनम द्वारा आप से जोन अध्यक्ष पद पर पर्चा भरने के बाद भाजपा ने पूनम को कारण बताओं नोटिस दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पूनम को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा कि क्यों न उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की जाए। आप ने कहा जीतेंगे जोन का भी चुनाव

स्थायी सदस्य के पद पर आप प्रत्याशी की विजय पर आप के नेता प्रतिपक्ष सुरजीत पंवार ने दावा किया है कि वह नरेला और सदर पहाड़गंज जोन के चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाएंगे। यहां नरेला जोन में आप ने भाजपा के खिलाफ तो सदर पहाड़गंज जोन में कांग्रेस के खिलाफ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आप ने प्रत्याशी उतारें हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.