अब घर से हाउस टैक्स ले जाएंगे निगमकर्मी
कोरोना काल में बदलाव की हवा भी बह रही है। कार्यालय में काम करने के तरीके बदल रहे हैं। कई निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है वहीं सरकारी विभाग में भी कार्य करने के तौर तरीके में बदलाव दिख रहा है। निगम में यह बदलाव की शुरुआत दिखने भी लगी है। लोगों को घर पर ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है जिससे उन्हें निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्य के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़े। हालांकि अभी यह शुरुआत है आगे और भी बदलाव संभव हैं। निगम ने अब ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे कि लोग घर पर हाउस टैक्स का फॉर्म भरकर उसके साथ चेक व ड।ीडी लगाकर अपनी सोसायटी के कार्यालय में रख दें। यहां से निगम कर्मचारी फॉर्म लेकर चले जाएंगे और इसकी रसीद उन्हें सौंप देंगे। ऐसे में अब हाउस टैक्स भरने के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
भगवान झा, पश्चिमी दिल्ली
कोरोना काल में बदलाव की हवा भी बह रही है। कार्यालय में काम करने के तरीके बदल रहे हैं। कई निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है, वहीं सरकारी विभाग में भी कार्य करने के तौर-तरीके में बदलाव दिख रहा है। निगम में यह बदलाव की शुरुआत दिखने भी लगी है। लोगों को घर पर ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, जिससे उन्हें निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्य के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़े। हालांकि, अभी यह शुरुआत है आगे और भी बदलाव संभव हैं। निगम ने अब ऐसी व्यवस्था बनाई है जिससे कि लोग घर पर हाउस टैक्स का फॉर्म भरकर उसके साथ चेक या डीडी लगाकर अपनी सोसायटी के कार्यालय में रख दें। यहां से निगम कर्मचारी फॉर्म लेकर चले जाएंगे और इसकी रसीद उन्हें सौंप देंगे। ऐसे में अब हाउस टैक्स भरने के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से यह पहल की गई है। पिछले वर्ष दिसंबर में निगम ने हाउस टैक्स कलेक्शन के लिए नई कंपनी का चयन किया था। नई कंपनी ने ऑनलाइन फॉर्मेट में कई बदलाव किए थे। इसके बाद लोगों की शिकायतें आने लगी। कोई फॉर्म नहीं भर पाने की बात कहने लगा तो किसी ने फॉर्म भरने में काफी समय लगने की बात कही। इसके बाद निगम की ओर से यह निश्चय किया गया कि लोग एक फार्म भरकर उसके साथ चेक या डीडी अपनी सोसायटी के कार्यालय में रख दें। यहां से निगम कर्मी फॉर्म लेकर जाएंगे और फॉर्म की जानकारी ऑनलाइन भरेंगे। अब ऑनलाइन का कार्य निगम कर्मी करेंगे। लोगों को इससे राहत दे दी गई है। इससे एक तो लोगों के समय की बचत होगी वहीं दूसरी ओर हाउस टैक्स भरने के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। निगम में नेता सदन कमलजीत सहरावत ने कहा कि अभी सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना है। ऐसे में यह सुविधा दी जा रही है। सोसायटियों के वाट्सएप ग्रुप पर फॉर्म को भेज दिया गया है साथ ही इस बारे में जानकारी दे दी गई है। काफी लोगों ने निगम के इस पहल की सराहना की है। यह कठिन समय है और हम ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं लोगों को दे रहे हैं।