Move to Jagran APP

करों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा प्रोफेशनल कर लगाने और अन्य करों में वृद्धि करने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता इस दौरान हाथों में भाजपा विरोधी बैनर और प्ले कार्ड लिए नारे लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 08:52 PM (IST)
करों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
करों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा पेशेवर कर लगाने और अन्य करों में वृद्धि करने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता जाकिर हुसैन कॉलेज पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ता हाथों में भाजपा विरोधी बैनर और प्ले कार्ड लिए सिविक सेंटर की ओर बढ़े। हालांकि दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को सिविक सेंटर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां से कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार को भी दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस किसी दवाब में नही आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को राहत देने की बजाय नया कर लगाकर और अन्य करों में वृद्धि करके जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला है। प्रदर्शन में भाग लेने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन, अभिषेक दत्त, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, पूर्व विधायक अमरीश गौतम, भीष्म शर्मा, नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल, कु. रिकू, जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, हरिकिशन जिदल, वीरेंद्र कसाना, गुरचरण सिंह राजू इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.