Move to Jagran APP

कांग्रेस केवल वोट कटवा पार्टी: गोपाल राय

लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाएं समाप्त हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पार्टी के सातों प्रत्याशियों को साथ लेकर आप मुख्यालय में बुलाई गई प्रेसवार्ता में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस मात्र एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 08:23 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 08:23 PM (IST)
कांग्रेस केवल वोट कटवा पार्टी: गोपाल राय
कांग्रेस केवल वोट कटवा पार्टी: गोपाल राय

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाएं समाप्त हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सीधे तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पार्टी के सातों प्रत्याशियों के साथ प्रेसवार्ता में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस मात्र एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार सोच समझकर वोट दें। कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मतलब है कि आप भाजपा को जिता रहे हैं। यह बात सभी को समझनी है, एकजुट रहना है और कांग्रेस को वोट नहीं देना है।

वहीं उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में आप सरकार ने दिल्ली में जो विकास के कार्य किए हैं। इसके अलावा सातों लोकसभा सीटों पर ईमानदार छवि वाले और पढ़े-लिखे प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है। इसका डर दोनों ही पार्टियों में नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे सातों प्रत्याशियों ने पिछले 6 महीने में अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। यह आज भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही एक चुनौती है। राय ने कहा कि आप ने 7 प्रत्याशी नहीं बल्कि 7 सेनापति तैयार किए हैं, जो संसद में जाकर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की लड़ाई लड़ेंगे।

मीडिया के माध्यम से गोपाल राय ने जनता से अपील की कि इस बार जब भाजपा के सातों प्रत्याशी आपके बीच वोट मांगने आएं तो उनसे पूछना कि पिछली बार भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का झूठा वादा क्यों किया था? इस बार पूर्ण राज्य पर उनका क्या पक्ष है? क्या वह दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का समर्थन करते हैं? क्या वह मानते हैं कि दिल्ली की जनता को उनका अधिकार मिलना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.