प्रियंका वाड्रा का बंगला खाली कराए जाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध
राजघाट पर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का बंगला खाली कराने जाए जाने के विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।
जासं, नई दिल्ली : राजघाट पर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का बंगला खाली कराने जाए जाने के विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। पूर्व विधायक अशोक जैन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कार्य करने में बदले की भावना और दोगली नीति अपना रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता गैर कानूनी तौर पर सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। वह वर्तमान में संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार उनसे बंगले खाली नहीं करा रही है। वहीं, केंद्र सरकार कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से बंगले खाली कराने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बंगला खाली कराना पूरी तरह मानवता के खिलाफ है।