Move to Jagran APP

कामकाजी महिलाओं को सम्मानित करेगी महिला कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रविवार को यमुना विहार में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने Þमेरी मीता'नाम से एक अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता कमकाजी महिलाओं की पहचान करके उन्हें सम्मानित करेंगे। फिलहाल यह कार्यक्रम कांग्रेस के बाबरपुर और करावल नगर जिले में चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 08:51 PM (IST)
कामकाजी महिलाओं को सम्मानित करेगी महिला कांग्रेस
कामकाजी महिलाओं को सम्मानित करेगी महिला कांग्रेस

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को यमुना विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने 'मेरी मीता' नाम से एक अनूठे कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता कामकाजी महिलाओं की पहचान करके उन्हें सम्मानित करेंगे। फिलहाल यह कार्यक्रम कांग्रेस के बाबरपुर और करावल नगर जिले में चलाया जाएगा।

loksabha election banner

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि महिला कांग्रेस का मिशन यह सुनिश्चित करना है कि महिलाएं राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में समान भूमिका निभाएं। कांग्रेस एक राजनीतिक संगठन के रूप में प्रत्येक वर्ग की महिलाओं से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत सशक्तीकरण के ध्येय को प्राप्त करने का प्रयास करेगी, ताकि महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और समानता मिल सके। उन्होंने कहा कि मेरी मीता घरेलू कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा, विकास और समानता के लिए एक अनोखा कार्यक्रम है, इसके तहत महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बाबरपुर और करावल नगर जिलों में घर-घर जाकर कामकाजी महिलाओं के नाम, उम्र, पता, फोन नंबर, कार्य करने का समय, क्या काम करती है, किस राज्य से हैं, दिल्ली में कितने वर्ष से रह रही हैं और क्या दिल्ली की मतदाता है या नहीं, जहां पर काम करती है उनके मालिकों का भी ब्योरा इकट्ठा करेंगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि घरेलू कामकाजी महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाया जा सके और महिला कांग्रेस उनके अधिकार दिला सके। उन्होंने कहा कि मेरी मीता को पारिश्रमिक के बदले पैसे देने की प्रवृति के साथ हमें उनके काम की सराहना और सम्मान भी करना चाहिए।

इस मौके पर कमेटी की दिल्ली प्रभारी शमिमा शफीक, जिला अध्यक्ष अमरलता सांगवान और कमर जहां, उपाध्यक्ष प्रियंका ¨सह, पूर्व पार्षद इशरत जहां, रेखा रानी और मेरी मीता कार्यक्रम की राज्य समन्वयक सविता मुन्ना, प्रिया जंयत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.