कलस्टर बस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : न्यूनतम वेतन में 37 फीसद की बढ़ोतरी की माग को लेकर हड़ताल पर गए क्ल
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली :
न्यूनतम वेतन में 37 फीसद की बढ़ोतरी की माग को लेकर हड़ताल पर गए कलस्टर कर्मियों के कारण बृहस्पतिवार को लोगों को कई इलाकों में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर घटों इंतजार करने के बाद भी बसें नहीं आई। बसों के अभाव में डीटीसी की बसों में भीड़ देखी गई। शुक्रवार से दिल्ली में समस्या और बढ़ सकती है, क्योंकि हड़ताल बड़े स्तर पर होने की संभावना है। सभी 5 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
इस संबंध में वर्कर औद्योगिक कामगार विकास यूनियन के चेयरमैन शशिकुमार व अध्यक्ष कर्मजीत ने कहा कि तीन मार्च 2017 को दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाया गया वेतन किसी को नहीं मिला। बढ़े वेतन को लेकर डिम्टस (दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम) प्रशासन से बात हुई लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। इस मामले में डिम्टस वाले कोर्ट भी गए, लेकिन कोर्ट ने कर्मचारियों के हित में फैसला दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली सरकार व डिम्टस प्रशासन की ओर से अभी तक वेतन बढ़ाने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मागे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल जारी रहेगी। अब प्रदर्शन और उग्र होगा। उधर परिहवन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एक हजार अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतार दी गई हैं।